भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु वाले आज बुध हुए वक्री, निवेश और...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 28 October 2026: जमुई में 28 अक्टूबर 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है.

ख़बरें फटाफट

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 28 अक्टूबर 2026 का दिन मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज आपकी कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है. उन्होंने बताया कि नौकरी करने वाले जातकों का दिन आज उनके अनुकूल रह सकता है. हालांकि काम के लक्ष्य को लेकर आज उन्हें थोड़ी चिंता हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको किसी पुराने परिचित या मित्र का सहयोग मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

बुध के कारण करियर पर पड़ सकता है प्रभाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन बुध वक्री रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि बुद्ध की टेढ़ी चाल का प्रभाव आपके ऊपर देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि बुध के इस चाल के कारण जरूरी दस्तावेजों, लेन-देन और कारोबारी समझौतों में विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि अगर आप कहीं निवेश करने वाले हैं, या किसी तरह की संपत्ति खरीदने वाले हैं, तो आपको उसकी पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए, तभी पैसा लगाए नहीं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है. आज आपको नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में आर्थिक मामलों को लेकर बातचीत हो सकती है. किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का विचार आज के दिन आप कर सकते हैं.

प्रेम जीवन में बेहतर समय बिताने का मिलेगा मौका
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी बढ़ाने से बचें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन हरी मूंग दान करें, ऐसा करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top