भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर...


होमवीडियोदेश

बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर निकला दम, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा

X

title=

बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर निकला दम, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा

 

arw img

केरल के त्रिशूर में शनिवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ है. हादसा कुट्टनेल्लूर इलाके में एक मॉल के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार शेरिन जॉन की मौके पर ही मौत हो गई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहा एक ऑटो रिक्शा अचानक बीच सड़क पर यूटर्न लेता है. ऑटो के पीछे बाइक से आ रहे शेरिन को अचानक ब्रेक लगाकर रुकना पड़ता है. उनके ठीक पीछे लोहे की सरिया लदी एक पिकअप वैन भी चल रही थी. बाइक के अचानक रुकते ही पिकअप वैन को भी ब्रेक लगाना पड़ा.

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में रखी लोहे की सरिया ठीक से बंधी नहीं थीं. अचानक ब्रेक लगने के कारण सरिया आगे की तरफ खिसक गईं और शेरिन के शरीर में जा घुसीं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शेरिन को सरियों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top