भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाजार से महंगे बाम, स्प्रे क्यों खरीदना, घर पर बनाएं पेन किलर...


Last Updated:

Homemade Pain Killer For Knee Pain: घुटनों के दर्द के लिए आए दिन बाजार से महंगे बाम और स्प्रे खरीदते हैं तो एक बार घर पर बनाया हुआ यह खास तेल भी ट्राई करें. इसे कुछ खास मसालों के साथ बनाया जाता है. अगर गंभीर परेशानी नहीं है तो इस तेल की मालिश से दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

रांची. घुटनों में दर्द होने पर अक्सर घरों में एक तेल बनाया जाता है, जो एकदम पेन किलर का काम करता है. इसमें सरसों का तेल, अजवाइन, लौंग, लहसुन और मेथी, इन 5 चीजों को मिलाकर अच्छे से गैस पर पकाया जाता है और फिर इसका तेल तैयार किया जाता है. इस तेल से घुटने की मालिश करने पर घुटने के दर्द में काफी राहत मिलती है. हालांकि राहत इस बात पर भी निर्भर करती है कि दर्द किस वजह से है. अगर कोई गंभीर समस्या नहीं है तो इस तेल की हल्की मालिश से दर्द से निजात मिलती है.

घरों में अक्सर महिलाएं इसी तरह का पेन किलर तेल बनाती हैं. रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि यह तेल आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. दरअसल, लहसुन, अजवाइन और मेथी की तासीर काफी गर्म होती है और इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. जो खासतौर पर घुटने की सूजन और दर्द में काफी राहत दिलाते हैं.

ऐसे घर पर तैयार करें पेन किलर तेल
रांची की गृहिणी उषा बताती हैं, मेरे घुटने में काफी दर्द होता है और कट-कट की आवाज आती है. ऐसे में यही तेल लगाकर काफी आराम मिलता है. दिन में केवल दो बार, पांच-पांच मिनट के लिए ही लगाती हूं और दिनभर राहत रहती है. महंगे से महंगे बाहर के पेन किलर तेल इसके सामने फेल हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको सरसों का तेल लेना होगा. जितना आप तेल बनाना चाहते हैं, उसके मुताबिक ले सकते हैं.

इसके बाद इस तेल को गैस पर चढ़ा लें या फिर इंडक्शन पर चढ़ा लें और इसे गर्म होने दें. अब इसमें पिसा हुआ लहसुन डालें. लहसुन की 10-12 बड़ी कलियां होनी चाहिए. इसके बाद इसमें एक चम्मच मेथी डालनी है, एक चम्मच अजवाइन डालनी है. उसके बाद इसमें थोड़ी सी लौंग डालनी है. 4-5 तेज पत्ता ले लीजिए और इन सभी को डालकर तेल को अच्छे से पकाएं, जब तक तेल आधा न हो जाए.

स्टोर करके रख लें
आप इसे स्टोर करके रख लीजिए. स्टोर करते समय इसमें जितनी भी चीजें आपने डाली हैं, उन्हें बाहर नहीं फेंकना है या फिर छानना नहीं है. बल्कि, जिस डिब्बे में आप इसे रखेंगे, उसमें यह सारी चीजें भी साथ में डाल दीजिए. ताकि समय के साथ इनका अर्क तेल में घुलते रहें. इससे आप शरीर में कहीं भी दर्द हो, सिर्फ घुटने ही नहीं, वहां थोड़ा सा तेल लगाकर 5 मिनट मालिश कर लीजिए और फिर देखिए आपका दर्द छूमंतर होता है कि नहीं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top