भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई; 2 मरे:दूल्हे के पिता...




गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दूल्हे के पिता सहित दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा काली मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बारात बसिया लौंगा से कुम्हारी गई थी। देर रात शादी के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें…. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा मौके पर मौजूद शशिकांत भगत ने बताया कि कार चला रहे दूल्हे के पिता कलेश्वर साहू को झपकी आ गई थी। इसी कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें कलेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में दिल्ली निवासी दीनबंधु साहू, राम दरस पांडे, मनोज ठाकुर और बालमुकुंद साहू शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कलेश्वर साहू को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान एक और मौत गंभीर रूप से घायल दीनबंधु साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन भरनो पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतक कलेश्वर साहू घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top