भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश व थंडरिंग के कारण डेढ़ घंटे बाधित रही बिजली




शाम सात बजे के बाद राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश, थंडरिंग ने एक घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा दिया। आसमानी बिजली चमकने से विद्युतापूर्ति उपकरण में बड़ी खराबी से बचने के लिए फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद एक-एक कर फीडरों को चालू किया गया। इसके बाद जहां मेजर फॉल्ट उत्पन्न नहीं हुए, वहां बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। आंधी-बारिश और थंडरिंग में कहीं से अधिक क्षति की सूचना नहीं है। मगर इसके कारण एक से डेढ़ घंटे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे लोकल फॉल्ट की शिकायतें आईं, जिसके कारण देर रात तक बिजली आती-जाती रही। हालांकि थंडरिंग रुकने के बाद लगभग पूरे शहर की बिजली एक-एक कर बहाल हो गई। केवल आरएससीएच और नामकुम फीडर से जुड़े कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायत मिली थी, उनको शाम तक दुरुस्त कर लिया गया। रामनगर मंदिर मार्ग में दिन भर आती-जाती रही बिजली इधर, आरएमसीएच फीडर के तहत चेशायर होम रोड में सुबह से राम नगर मंदिर मार्ग में बिजली आती-जाती रही। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार, आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा था। इसके कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक बिजली नहीं मिली और उनको परेशानी उठानी पड़ी। बोरिंग के मोटर तक नहीं चल पाए। इनवर्टर भी चार्ज खत्म हो जाने से बंद हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top