भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में रविवार को मौत का कहर:गोरहर में पिकअप पुल के नीचे...




हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। सुबह के समय एक सब्जियों से लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की तस्वीरें देखें… मशक्कत के बाद निकाला गया शव हादसे के बाद वाहन में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चार वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल पहली घटना के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि सुबह करीब 10 बजे गोरहर गांव के पास एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गोरहर का इलाका बन रहा ब्लैक स्पॉट घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया गया है। यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच कर रही है। इधर, लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह स्थान ‘ब्लैक स्पॉट’ बन गया है, जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top