भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश से घर पर गिरा पेड़, युवक जख्मी




गुमला| जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सदर प्रखंड के डूमरडीह गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बारिश के कारण एक पुराना विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से उमेश नायक की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस में रहने वाली जयमुनि देवी का मिट्टी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पेड़ की चपेट में आने से गांव का करीब 28 वर्षीय माधव उरांव जख्मी हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। इसी दौरान पेड़ गिरने की आहट सुनाई दी। खतरे को भांपते हुए घर में मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। उन्होंने अपनी जान बचाई। हालांकि, इस घटना में माधव उरांव पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top