गुमला|झारखंड नवनिर्माण दल व नॉन-बैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच, चैनपुर द्वारा 1 नवंबर 2026 को दिन के 11 बजे से चैनपुर में कार्यकर्ताओं का विशेष जन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी क्षेत्र में की जा रही है। जन सम्मेलन में सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, विश्वामित्र, रोजवेली, पल्स, बारिश, वेलफेयर इत्यादि दर्जनों कंपनियों में खून-पसीने से जमा पैसे के जल्द भुगतान की मांग के अलावा जनहित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
Source link