भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिना नंबर के हाईवा ने बाइक सवार को कुचला:लातेहार में जलवान का...




लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मुरपा मोड़ के पास कोयला लदे तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा गांव निवासी 30 वर्षीय साजिद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साजिद जलावन के लिए कोयला लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक पीछे से आए हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बिना नंबर प्लेट के था हाईवा, चालक फरार इस दुर्घटना ने इलाके में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जिस हाईवा से यह हादसा हुआ, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसे में वाहन की पहचान और मालिक तक पहुंचना चुनौती बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा व मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गई। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट और बिना नियंत्रण के भारी वाहनों का संचालन आम हो गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top