भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिना नौकरी अब खुद का काम, दुकान शुरू करने का मौका, 2000...


Last Updated:

Rampur news: ऐसे कई युवा हैं जो कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी या कृषि व्यवसाय प्रबंधन जैसे विषयों से पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में रहते हैं. अब उनके लिए यह योजना एक नया रास्ता बन सकती है उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह के मुताबिक योजना का मकसद गांवों में किसानों को खाद, बीज, दवा और खेती की सलाह एक ही जगह उपलब्ध कराना है. साथ ही स्थानीय युवाओं को अपना काम शुरू करने का मौका देना भी है.

रामपुरः रामपुर के युवाओं के लिए इस बार खेती से जुड़ा अपना काम शुरू करने का अच्छा मौका आया है. कृषि विभाग ने प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना यानी एग्री जंक्शन योजना के तहत जिले में 6 नए एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप खोलने की तैयारी की है यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने खेती या उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई की है और अब खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं.

ये होनी चाहिए योग्यता

रामपुर में ऐसे कई युवा हैं जो कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी या कृषि व्यवसाय प्रबंधन जैसे विषयों से पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में रहते हैं. अब उनके लिए यह योजना एक नया रास्ता बन सकती है उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह के मुताबिक योजना का मकसद गांवों में किसानों को खाद, बीज, दवा और खेती की सलाह एक ही जगह उपलब्ध कराना है. साथ ही स्थानीय युवाओं को अपना काम शुरू करने का मौका देना भी है.

राम किशन सिंह ने बताया कि आवेदन वही कर सकेंगे जिन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन या कृषि व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक किया हो आवेदक का रामपुर का निवासी होना जरूरी है उम्र अधिकतम 40 साल रखी गई है अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी आवेदन पूरी तरह मुफ्त है और ऑनलाइन भरा जाएगा आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई तय की गई है.

युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

योजना के तहत चयन होने के बाद सीधे दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी. पहले 13 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यहां युवाओं को बताया जाएगा कि कृषि केंद्र कैसे चलाना है किसानों को फसल के हिसाब से सही सलाह कैसे देनी है और सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे पहुंचानी है. प्रशिक्षण पूरा होने पर लाइसेंस भी मिलेगा जिससे वे कानूनी तौर पर बीज, उर्वरक और कीटनाशी बेच सकेंगे.

इस योजना में कुछ पैसा लाभार्थी को भी लगाना होगा विभाग के अनुसार केंद्र खोलने के लिए करीब 72 हजार रुपये खुद लगाने होंगे. इसके अलावा बैंक से 3 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण मिल सकेगा इस ऋण पर करीब 42 हजार रुपये का तीन साल का अग्रिम ब्याज सरकार बैंक को देगी इससे शुरुआत में आर्थिक बोझ कम रहेगा दुकान किराये पर लेने वालों को 12 महीने तक हर महीने 2 हजार रुपये की मदद भी मिलेगी.

एग्री जंक्शन को वन स्टॉप शॉप इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां किसान को एक ही जगह कई सुविधाएं मिलेंगी. किसान खाद-बीज खरीद सकेंगे फसल में बीमारी की जानकारी ले सकेंगे दवा खरीद सकेंगे. मिट्टी जांच और नई तकनीक की सलाह भी ले सकेंगे. गांव के किसानों को अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा. वहीं पढ़े-लिखे युवा गांव में रहकर ही अच्छी कमाई कर पाएंगे.

6 विकास खंडों में खुलेंगे केंद्र

राम किशन सिंह का कहना है कि यह सिर्फ दुकान खोलने की योजना नहीं बल्कि गांव में खेती की व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश है. सरकार चाहती है कि कृषि पढ़े युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपना काम शुरू करें. इससे किसानों को सुविधा मिलेगी और गांव में रोजगार भी बढ़ेगा. ऐसे में कृषि से पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह योजना एक अच्छी शुरुआत साबित हो सकती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top