भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिना रीडिंग देखे ही लोगों को भेजा जा रहा है जल कर...



भास्कर न्यूज | लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में जल-कर वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह वार्ड संख्या 11 के पार्षद संतोष रंजन ने कार्यकारी एजेंसी स्पैरो पर बिना मीटर रीडिंग किए मनमाना जल-कर वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच एवं गलत तरीके से वसूली गई राशि वापस कराने की मांग की है। आवेदन में संतोष रंजन ने बताया कि उनके नाम से वर्ष 2024 में जलापूर्ति कनेक्शन संख्या LT-11030325293934 जारी किया गया था। उनके अनुसार 22 मई तक मीटर की रीडिंग मात्र 11 यूनिट है, जिसकी जांच स्पैरो कंपनी के कर्मचारी प्रवीण पासवान द्वारा की गई थी। नियमानुसार पांच यूनिट प्रति माह निशुल्क मानने के बाद भी उनका कुल देय शुल्क लगभग 55 रुपए बनता है, जबकि एजेंसी उनसे 27 जनवरी तक 952 रुपए वसूल चुकी है। इसके बाद अप्रैल माह में 670 रुपए बकाया का बिल भी भेज दिया। इस प्रकार 1,622 रुपए का बिल 11 यूनिट खपत पर लगाया गया है। इस संबंध में एजेंसी के सर्किल मैनेजर नवनीत कुमार सिंह, टीम मैनेजर आदित्य कुमार सिंह तथा जेई अमित कुमार से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संतोष ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने के बजाय उपभोक्ताओं को तयशुदा राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के किसी भी उपभोक्ता को जल-कर संबंधी शिकायत होने पर वह नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दे सकता है। सभी शिकायतों की जांच कर उचित समाधान किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top