भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर आक्रोश



चक्रधरपुर| चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो हाट बाजार में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दूसरी जगह रखे जाने से आदिवासी मुंडा समाज में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में समाज ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर ने कहा कि बिरसा मुंडा देश के महान जननायक थे। उनकी प्रतिमा के साथ ऐसा कृत्य अस्वीकार्य है। संरक्षक रामलाल मुंडा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने की मांग की। चाईबासा| धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिला कांग्रेस कमिटी ने समारोह आयोजित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top