भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किला मंदिर में शतचंडी और मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ



भास्कर न्यूज | रामगढ़ आस्था और भक्ति के प्रतीक बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर में 63वें शतचंडी एवं श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण संयुक्त महायज्ञ का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कार्तिक मास में आयोजित दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन प्रातःकाल श्रीगणेश पूजन, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, सर्वदेवी पूजन और शतचंडी पाठ किया गया। इसके बाद अपराह्न में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ शुरू हुआ। संध्या के समय हवन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। किला मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित इस महायज्ञ की परंपरा वर्ष 1963 में तत्कालीन मंदिर पुजारी सह व्यवस्थापक पंडित खेमानंद शर्मा ने शुरू की थी। तब से प्रत्येक वर्ष लोगों के सहयोग से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। महायज्ञ के यजमान दीपक चौरसिया और उनकी पत्नी कुसुम चौरसिया हैं। अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी सह ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा करा रहे हैं। वहीं, श्रीरामचरितमानस पाठ के व्यास सुरेंद्र पांडेय हैं। अनुष्ठान में विद्वान ब्राह्मण पाठ कर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनमें अंकित पाठक, बृजेश पाठक, धीरज पाठक, राजकिशोर पाठक, अखिलेश तिवारी, गोविंद दत्त शर्मा, चंदन पांडेय, राजन मिश्रा और ब्रह्मा मुरारी मोहन शर्मा शामिल हैं। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन श्रीगणेश पूजन सहित विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना, चंडी पाठ, मानस पाठ और हवन किया जाएगा। 24 नवंबर को हवन और अटूट भंडारे के साथ संयुक्त महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। पूरे आयोजन का संचालन किला मंदिर प्रबंध समिति की देखरेख में किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन रामगढ़ जिले के समस्त निवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से किया जा रहा है। उन्होंने जिले के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में समिति के सदस्य सक्रिय हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top