![]()
सिटी रिपोर्टर} चैंबर भवन में शुक्रवार को ‘रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप-2026’ का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि उप महापौर नीरज कुमार और एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। महुआ माजी ने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य और रणनीतिक सोच को मजबूत करने वाला खेल है, जिससे युवाओं को जरूर जुड़ना चाहिए। इस मौके पर आरडीसीए के महासचिव नवजोत अलंग ने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए इसे अनुशासन का प्रतीक बताया। उद्घाटन सत्र में अतिथियों का सम्मान नवजोत अलंग, सतीश कुमार और मनीष कुमार ने किया। इस दौरान एजेसीए और आरडीसीए के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। जिलेभर से जुटे शातिर खिलाड़ी अब इस मंच पर अपनी चालों से बादशाहत साबित करेंगे।
Source link