भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 मई से शुरू



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के खेल एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर-2026 का आयोजन 15 मई से 2 जून तक किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन 15 मई को शाम 3:30 बजे सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा। बीएसएल द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और बच्चों में खेल भावना का विकास करना है। शिविर में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, शतरंज, हॉकी और हैंडबॉल सहित कुल 12 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लड़के भाग ले सकेंगे, जबकि अन्य सभी खेलों में 8 से 15 वर्ष के लड़के एवं लड़कियां शामिल हो सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 14 मई तक सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तथा अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच सेक्टर-4 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में पंजीकरण करा सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top