भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल में वेंडर मीट, टाउनशिप के 15 प्रमुख कार्यों पर हुआ मंथन



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर प्रशासन विभाग से जुड़े 15 प्रमुख कार्यों के लिए वेंडर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 45 वेंडरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित वेंडरों को आगामी निविदाओं के कार्यक्षेत्र, तकनीकी आवश्यकताओं, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता संबंधी अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी देना था। साथ ही भविष्य की निविदाओं के लिए वेंडर बेस का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिन प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई, उनमें दो लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण, बीएसएल क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई, स्किड लोडर से ड्रेन व बर्म की सफाई, सीसीटीवी कैमरा एवं मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना और रखरखाव, 1250 केवीए तक के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, सुपर सकर व जेटिंग मशीन से सीवरेज लाइन की मैकेनाइज्ड सफाई, फॉगिंग मशीन से मच्छर नियंत्रण, जलाशयों की डी-सिल्टिंग, रिजर्वायर डैम की स्टील संरचना की मरम्मत, भूमिगत जलाशयों की मैकेनाइज्ड सफाई, चिड़ियाघर प्रबंधन, मत्स्य पालन एवं हार्वेस्टिंग जैसे कार्य शामिल रहे। टेंडर प्रक्रिया सरल करने को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई। इस दौरान बीएसएल में टेंडर जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने निविदा दस्तावेजों के सही प्रस्तुतिकरण, पात्रता संबंधी आवश्यकताओं तथा सामान्य त्रुटियों से बचने के उपायों की जानकारी दी, ताकि निविदाओं की अस्वीकृति कम हो सके। तकनीकी विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रस्तावों, पात्रता मानदंडों और आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रस्तुति दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है और इन कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन टाउनशिप निवासियों के कल्याण तथा पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ा है। कार्यक्रम में शामिल वेंडरों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें तकनीकी जानकारी के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top