भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल में 40% ठेका मजदूरों की छंटनी के आदेश का विरोध




ीएसएल में ठेका मजदूरों के 40 प्रतिशत छंटनी के आदेश के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज ने बुधवार को बीजीएच में जनजागरण कार्यक्रम चलाया। बीजीएच के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी एवं ठेकाकर्मी शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय अध्यक्ष संजय कुमार ने व संचालन विभागीय सचिव विक्की राम ने किया। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला अमानवीय है। उन्होंने कहा कि बोकारो जनरल अस्पताल न केवल कर्मचारियों बल्कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए भी जीवनदाता का कार्य करता है। बीजीएच में प्रदर्शन में शामिल ठेका मजदूर।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top