भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीजीएच में नवजात को दो लाख में बेचने का ऑफर, जांच शुरू



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीजीएच में एक नवजात बच्ची को बेचने का प्रस्ताव देने का गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर-4 सर्कस मैदान झोपड़ी निवासी मनोज कुमार ने एक सफाईकर्मी और तीन नर्सों पर उनकी नवजात बेटी को दो लाख रुपए में बेचने का ऑफर देने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मनोज कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी 29 अक्टूबर से बीजीएच में भर्ती है। उसी दिन शाम करीब पांच बजे सामान्य प्रसव से बेटी का जन्म हुआ। लेकिन अस्पताल में जमा करने के लिए उसके पास और पैसे नहीं थे। आरोप है कि ऐसे में अस्पताल के एक सफाईकर्मी और तीन नर्सों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं और बच्ची का पालन-पोषण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में दो लाख रुपए लेकर बच्ची उन्हें सौंप दें। मनोज ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नवजात की मां और एक सफाईकर्मी के बीच बातचीत होने की बात कही जा रही है। इसमें बच्ची को बेचने और पैसों के लेन-देन का जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सेक्टर-4 थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि चास एसडीओ के आदेश पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top