भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीपीएससी में बोकारो की निधि को मिली सफलता, अपने स्कूल पहुंच जताई...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा निधि कुमारी (बैच XII, सत्र 2013) ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 950वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। निधि ने सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से वर्ष 2016 में स्नातक तथा वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उन्हें यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली, जो उनके सतत् परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अपनी सफलता के बाद विद्यालय पहुंची निधि का प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एसपी सिंह तथा प्राचार्य अभिषेक कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और सफल लोकसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निधि अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top