ठाकुरगांव। ठाकुरगांव में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुढ़मू प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आरआर फ्यूल नाउज परिसर में प्रतीकात्मक जनाक्रोश हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू ने की। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
Source link