रांची-पुरूलिया मार्ग पर टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र को मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि 22 मई को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगी थी। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृत्युंजय कुमार यादव, संजीत कुमार, विकास कुमार और मुन्ना राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
Source link