भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बेटी की शादी से BBC और द गार्जियन तक की हेडलाइन में...


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Ananst singh News: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गई है. बिहार के मोकामा के नदवां गांव में हुए इस भव्य आयोजन पर BBC और द गार्जियन जैसे बड़े मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी है. कहीं चार लाख मेहमानों का जिक्र हुआ तो कहीं पांच हेलिपैड और 500 रसोइयों की चर्चा. शादी में 150 से ज्यादा खाने के आइटम रखे गए लेकिन भीड़ के कारण प्लेटों के लिए अफरा-तफरी मच गई. जानिए विदेशी मीडिया ने इस चर्चित शादी के बारे में क्या लिखा.

ख़बरें फटाफट

बेटी की शादी से BBC और द गार्जियन तक की हेडलाइन में अनंत सिंह, क्या लिखा?Zoom

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी विदेशी मीडिया की सुर्खियों में है.

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी संपन्न हो गई है. यह शादी देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गई. पटना जिले के पैतृक गांव नदवां में हुई इस शादी का शोर इतना बड़ा था कि इसकी खबर बीबीसी और द गार्जियन जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों तक पहुंच गई. शादी में मेहमानों की भारी भीड़ जुटी. इंतजाम किसी शाही समारोह से कम नहीं थे. लाखों लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई और मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां हुईं. लेकिन इस भव्य आयोजन के साथ कई सवाल भी उठे. खासकर तब जब बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है. विदेशी मीडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में इसी विरोधाभास को प्रमुखता से जगह दी है.

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ हुई. पांच दिनों तक चले आयोजन में घुड़दौड़ से लेकर लग्जरी गाड़ियों और विशाल भोज तक सब कुछ चर्चा में रहा. शादी में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की बात सामने आई. मेहमानों की संख्या और इंतजामों का पैमाना ऐसा था कि खाने के लिए प्लेट तक ढूंढना मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग एक अदद प्लेट पाने के लिए जूझते दिखे. इसी शाही इंतजाम और अव्यवस्था की तस्वीरों ने विदेशी मीडिया का ध्यान खींचा. बीबीसी से लेकर ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन और डेली मेल तक ने इस शादी को अपनी रिपोर्ट में जगह दी.

BBC ने बिहार की गरीबी से जोड़ा शादी का शाही अंदाज

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में शादी को ‘शाही विवाह’ करार दिए जाने का जिक्र किया. रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में हर तीन में से एक व्यक्ति बहुआयामी गरीबी की श्रेणी में आता है. ऐसे राज्य में इस तरह के भव्य आयोजन ने बड़ी चर्चा पैदा की है. बीबीसी ने यह भी बताया कि विधायक के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने शादी में खर्च किए गए पैसे के सोर्स की जांच कराने की मांग की है. इस तरह रिपोर्ट में सिर्फ शादी की चमक-दमक ही नहीं बल्कि उसके पीछे उठ रहे राजनीतिक और आर्थिक सवालों को भी जगह मिली.

शादी में दूल्हे की बारात 151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची.

द गार्जियन की हेडलाइन में चार लाख मेहमान और पांच हेलिपैड

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने इस शादी पर रिपोर्ट करते हुए हेडलाइन दी- ‘भारत के सबसे गरीब राज्य में राजनेता ने बेटी की शादी में बुलाए 4 लाख मेहमान’. अखबार ने शादी के इंतजामों का खास तौर पर जिक्र किया. रिपोर्ट में बताया गया कि मेहमानों की आवाजाही के लिए पांच हेलिपैड बनाए गए थे और भोज तैयार करने के लिए 500 रसोइये लगाए गए थे. वहीं डेली मेल ने इसे ‘देश के सबसे गरीब राज्य में एक बड़ी भारतीय शादी’ बताया. अखबार ने लिखा कि भारत में कई दिनों तक चलने वाली भव्य शादियां आम हैं लेकिन इस आयोजन का पैमाना उनके लिए भी चौंकाने वाला था.

150 पकवान थे लेकिन प्लेट के लिए मची अफरा-तफरी

TOI की रिपोर्ट के अनुसार शादी में खाने के लिए 150 से ज्यादा पकवान रखे गए थे. करीब 500 रसोइयों और 300 से अधिक कुकिंग स्टेशन के बावजूद भीड़ के सामने इंतजाम कम पड़ते नजर आए. वायरल वीडियो में डिस्पोजेबल प्लेटें भीड़ की तरफ फेंकी जाती दिखीं. लोग उन्हें पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए. कुछ मेहमानों ने गत्ते और अखबार में खाना लिया तो कुछ ने गिलास का सहारा लिया. एक वीडियो में एक व्यक्ति के सब्जी के बर्तन में गिरने का दावा भी किया गया. भीड़ को संभालने के लिए डंडों का इस्तेमाल करना पड़ा. एक मेहमान ने खाने के इंतजाम का अनुभव बताते हुए कहा कि वहां खाना हासिल करना किसी जंग जीतने जैसा था. वह रसगुल्ला खाने की उम्मीद में पहुंचा था लेकिन तब तक रसगुल्ले खत्म हो चुके थे.

151 गाड़ियों की बारात और घुड़दौड़ भी बनी चर्चा

शादी में दूल्हे की बारात 151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची. आयोजन स्थल को तैयार करने के लिए 10 बीघे से ज्यादा जमीन का इस्तेमाल हुआ. वहां जयपुर की शैली से प्रेरित मंडप बनाया गया था और सजावट में बाहर से मंगाए गए फूल लगाए गए थे. शादी में घुड़दौड़ का आयोजन भी हुआ. इसमें बिहार समेत उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के 20 से ज्यादा घोड़ों ने हिस्सा लिया. विजेता को थार गाड़ी दी जानी थी. दूसरे स्थान पर आने वाले के लिए मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले के लिए स्कूटर रखा गया था. हालांकि दौड़ देखने के लिए लोगों की भीड़ पेड़ों और बिजली के टावरों तक चढ़ गई. सुरक्षा के लिहाज से आयोजकों को प्रतियोगिता रोकनी पड़ी और फाइनल मुकाबला टालना पड़ा.

जाम में फंसे दूल्हे से लेकर अनंत सिंह की एंट्री तक चर्चा

शादी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई. आयोजन स्थल के आसपास करीब 8 से 10 किलोमीटर तक जाम लग गया. दूल्हे की लग्जरी कार भी घंटों फंसी रही. इसके बाद दुल्हन के भाइयों ने उन्हें कार से बाहर निकाला. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का काफिला भी जाम में फंस गया. कुछ मेहमान खेतों के रास्ते समारोह स्थल तक पहुंचे. अनंत सिंह की एंट्री भी किसी राजनीतिक रोड शो जैसी दिखी. वह अपनी एसयूवी की सनरूफ से बाहर खड़े होकर भगवा गमछा लहराते नजर आए. समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनकी पुरानी खुली जीप से उन्हें शादी के मंच तक ले जाया गया. इस पूरे आयोजन की भव्यता और उससे जुड़ी अव्यवस्था ने अनंत सिंह की बेटी की शादी को अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में ला दिया.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top