भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के युवा किसान ने पढ़ाई संग की भिंडी की खेती, मल्चिंग...


होमफोटोकृषि

बोकारो के युवा किसान ने पढ़ाई संग की भिंडी की खेती, कमा रहा लाखों

Last Updated:

Bhindi Farming: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के अबांडीह गांव के युवा किसान शशि कुमार पढ़ाई के साथ-साथ खेती को अपनाकर एक मिसाल पेश कर रहे हैं. शशि एक एकड़ के क्षेत्र में मल्चिंग विधि से भिंडी की खेती कर लाख रुपये आमदनी हासिल कर दूसरे किसानों को प्रेरित कर रहे हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में किसान शशि ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर खेती शुरू की है और अब सफलतापूर्वक खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं.

किसान शशि ने आगे बताया कि उन्होंने 15 जनवरी के आसपास भिंडी की बुवाई की थी और यह फसल 45 से 50 दिन में तैयार हो जाती है और पूरे सीजन 90 से 100 दिनों तक लगातार तोड़ाई हासिल की जा सकती है.

चूंकि भिंडी की मांग लगभग साल भर होती है और किसान एक एकड़ में भिंडी की खेती कर पूरे सीजन में 50 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. भिंडी की तोड़ाई के बाद वह स्थानीय व्यापारी और पेटरवार हाट में बेचते हैं, जहां मंडी में उन्हें थोक भाव 30 से 40 रुपये तक मिलता है.

किसान को एक एकड़ में भिंडी की खेती पर लगभग 50 हजार रुपये तक का लागत आता है. वहीं किसान पूरे सीजन इससे 30 रुपये प्रति किलो के औसत भाव से 1,50,000 रुपये की आमदनी और 1 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आखिर में किसान शशि ने सलाह दी है कि भिंडी की खेती में फल छेदक कीड़ों का बहुत अधिक प्रकोप होता है, जिससे भिंडी का उत्पादन प्रभावित होता है. ऐसे में समय पर जैविक कीटनाशक के प्रयोग करने से बेहतर उत्पादन और फसल सुरक्षित रहती है.

वहीं अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर शशि ने बताया कि वह फिलहाल पांचवें सेमेस्टर में आर्ट्स विषय, विनोद बिहारी महतो कोलांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं और खेती के साथ पढ़ाई को भी मैनेज कर लेते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top