भास्कर इनसाइट बोकारो थर्मल के निशन हाट निवासी अलिंद्र शर्मा की प|ी रेणु देवी के बैंक ऑफ इंडिया खाते से साइबर अपराधियों ने सात बार में एक लाख 12 हजार रुपए गायब कर दिए। बिना यूपीआई ऐप और बिना एटीएम कार्ड के हुई इस निकासी से पीड़िता हैरान है। पीड़िता ने गुरुवार को बोकारो थर्मल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह अपने मोबाइल में फोन-पे, गूगल-पे या किसी भी तरह का यूपीआई ऐप का इस्तेमाल नहीं करती हैं और न ही इस खाते पर कभी एटीएम कार्ड जारी कराया है। इसके बावजूद उनके खाते से 14 और 15 अक्टूबर को यूपीआई के माध्यम से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1,12,000 रुपए निकाल लिए गए। घटना का पता तब चला जब वह गुरुवार को बैंक पहुंची और पासबुक अपडेट कराया। पासबुक में बड़ी रकम की निकासी देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। पीड़ित ठगी होने पर बैंक जाने से पहले 1930 पर करें शिकायत बैंक खाते से रुपए गायब होने पर तुरंत सबसे पहले साइबर अपराध टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। इससे राष्ट्रीय स्तर पर शिकायत दर्ज होगी और मामला नजदीकी साइबर थाना को भेजा जाएगा। इसके बाद नजदीकी थाने में भी शिकायत करें, ताकि शिकायत ठोस हो जाए। ठगी के तुरंत 1930 पर शिकायत करने से खाता फ्रीज सहित अन्य कार्रवाई करने से रुपए वापस मिलने की उम्मीद रहती है।
Source link