भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार:चंद्रपुरा में 37 पेटी...




बोकारो पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पूर्वी बहियारटांड़ में एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान 37 पेटी अवैध विदेशी शराब, शराब बनाने की सामग्री, ढक्कन, रैपर-स्टिकर और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस अभियान में बोकारो उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल थी। टीम ने मुख्य आरोपी कामेश्वर कुमार के घर पर छापा मारा, जहां से अवैध विदेशी शराब और उसे बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। कामेश्वर की निशानदेही पर अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कामेश्वर कुमार, विनय कुमार, दिनेश प्रजापति और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 37 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की। इसके अतिरिक्त, विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन, ब्लेंडर्स प्राइड के 51 रैपर-स्टिकर और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top