भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल:बातचीत के बहाने बुलाकर...




बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 12/D दुर्गा फील्ड के पास हुई इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले युवकों को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर अचानक हमला कर दिया। भुजाली और बांस से किया गया हमला घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि जय और सुजल नाम के युवकों ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वे निर्धारित स्थान पर पहुंचे, आरोपियों ने उन पर भुजाली और बांस से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों युवक संभल नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हमले के तरीके और इस्तेमाल किए गए हथियारों की भी जांच कर रही है। घायलों की हुई पहचान, हालत स्थिर घटना में घायल युवकों की पहचान आकाश कुमार (18) और पवन कुमार यादव (14) के रूप में हुई है। आकाश कुमार सेक्टर 2/B का निवासी है, जिसे पेट और हाथ में चाकू लगा है। वहीं पवन कुमार यादव सेक्टर 12 पटना खटाल का रहने वाला है, जिसके कमर के नीचे चाकू से वार किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद सेक्टर 12 थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top