भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में फ्रेंच फ्राइज का क्रेज, कोरोना में बंद हुआ काम, तो...


Last Updated:

यह खबर बोकारो के धीरज कुमार साहू की है. कोरोना काल में उनका पुराना काम बंद हो गया था. इसके बाद उन्होंने सेक्टर-4 में ‘कृष्णा स्टॉल’ शुरू किया. यहां वे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बेचते हैं. लोगों को इसका स्वाद बहुत पसंद आ रहा है. अब उनके स्टॉल पर रोजाना 100 से अधिक प्लेट फ्राइज बिक जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो बोकारो का सेक्टर-4 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां का ‘कृष्णा स्टॉल’ इन दिनों अपने क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज के लिए काफी मशहूर हो चुका है. शाम होते ही यहां फ्रेंच फ्राइज के शौकीनों की भारी भीड़ जुटने लगती है.

ऐसे आया बिजनेस का आइडिया
स्टॉल के संचालक धीरज कुमार साहू पिछले छह महीने से इसे चला रहे हैं. इससे पहले वे सेक्टर-4 में ही मेस चलाने का काम करते थे. लेकिन कोरोना काल में उनका वह काम पूरी तरह बंद हो गया. इसके बाद वे काम की तलाश में रांची चले गए. वहां उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी में काम शुरू किया.

रांची में रहने के दौरान धीरज ने पहली बार फ्रेंच फ्राइज खाया। इसका स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया. वहीं से उनके दिमाग में इसका स्टॉल खोलने का आइडिया आया. इसके बाद वे बोकारो वापस लौट आए और अपना फूड स्टॉल शुरू कर दिया. आज वे इसे सफलता के साथ चला रहे हैं.

ऐसे तैयार होता है क्रिस्पी फ्राइज
फ्रेंच फ्राइज बनाने के तरीके के बारे में धीरज बताते हैं कि सबसे पहले आलू को मशीन से एक बराबर काटा जाता है. इसके बाद इसमें खास मसाले और कॉर्नफ्लोर मिलाया जाता है। फिर इसे गरम तेल में आधा फ्राई करके रख लिया जाता है.

जब कोई ग्राहक ऑर्डर देता है, तो इसे दोबारा गरम तेल में फ्राई किया जाता है. इससे फ्राइज बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से स्वादिष्ट बनते हैं. फिर इसे प्लेट में सजाकर गरमा-गरम परोसा जाता है.

शाम 4 से 9 बजे तक लगती है भीड़
धीरज के मुताबिक, उनके स्टॉल पर रोजाना 100 प्लेट से ज्यादा फ्रेंच फ्राइज बिक जाते हैं. शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. स्पेशल ऑर्डर देने पर यहाँ केले के चिप्स भी बनाए जाते हैं. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद की वजह से यह स्टॉल स्थानीय लोगों का पसंदीदा ठिकाना बन गया है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top