Last Updated:
Bokaro News: झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा हो गया. यहां अज्ञात वाहन ने बाइक की टक्कर मार दी. हादसे में चार नाबालिग युवकों की मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया. पुलिस छानबीन में जुटी.
बोकारो में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई.
बोकारोः झारखंड के बोकारो में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक बाइक पर सवार चार नाबालिग युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. मामला पिंड्राजोरा थाना इलाके का है. घटना पुरुलिया-चास मुख्य मार्ग पर बेड़ानी मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव निवासी बुलेट प्रमाणिक (17), आनंद महतो (15), डॉक्टर महतो (17) और धना महतो (16) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने चारों युवकों की जांच की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. चार नाबालिग युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया. आमाडीह गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को बरामद कर लिया है. हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और हादसे के बाद चालक फरार होकर किस दिशा में गया.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…
और पढ़ें