भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्रह्माकुमारीज ने किया नशा छोड़ने वाले भाई-बहनों का सम्मान



भास्कर न्यूज | दुमका ब्रह्माकुमारीज़ दुमका सेवा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति अभियान के तहत एक प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन भाई-बहनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान के सहारे बिना किसी दबाव के नशे की आदत छोड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। समारोह में नशामुक्ति का संकल्प लेने वाले सभी भाई-बहनों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा परमपिता शिव बाबा का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूष रंजन ने किया। ब्रह्माकुमारीज़ दुमका की संचालिका बी.के. जयमाला दीदी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त और मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने का संदेश देते हुए ईश्वरीय सौगात प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन मन को इतना सशक्त बना देता है कि व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे और बुरी आदतों पर आसानी से विजय पा सकता है। जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन तथा ब्यूरो चीफ राजीव रंजन शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज़ के नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद उपयोगी पहल बताया ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top