भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्लू कॉर्नर नोटिस से प्रिंस खान का सही लोकेशन पता करेगी पुलिस,...




लोकेशन जुटाने के लिए कई टीमें कर रही काम कारोबारियों और पुलिस के लिए सिरदर्द बने गैंगस्टर प्रिंस खान के सही ठिकाने का पता लगाने में झारखंड एटीएस जुट गई है। एटीएस ने इसके लिए इंटरपोल की मदद मांगी है। इंटरपोल से प्रिंस खान के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। सही लोकेशन का पता चलने के बाद उसे गिरफ्तारी कीक्रिया शुरू होगी। दरअसल प्रिंस खान सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट कर कभी दुबई में तो कभी ओमान में होने की बात करता है। वहीं उसके गुर्गे ने पुलिस को बताया है कि वह पाकिस्तान के बहावलपुर में छिपा है। ऐसे में उसके सही लोकेशन का पता नहीं चल रहा है। फर्जी पासपोर्ट बनाकर भागा है विदेश, एटीएस केस में है वांटेड नन्हे खान हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद धनबाद पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह फर्जी पासपोर्ट बनाकर 24 नवंबर 2021 को विदेश भाग गया। उसने खुद का नाम बदलकर हैदर अली कर लिया और फर्जी कागजात से पासपोर्ट बनवा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि प्रिंस खान ने दुबई में शरण ले रखी है, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदलता रहा है। इसी कारण एटीएस ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। जानिए… क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस जब कोई अपराधी देश छोड़कर भाग जाता है तो इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करता है। यह सीधे गिरफ्तारी वारंट नहीं होता, बल्कि पूछताछ और पहचान का नोटिस होता है। इसका मुख्य उद्देश्य फरार आरोपी की पहचान की पुष्टि करना, उसके सटीक लोकेशन का पता करना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top