शोर मचाने पर भी नहीं मिली मदद, बाइक सवार दो अपराधी फरार लालपुर थाना क्षेत्र के मोराबादी स्थित डीसी आवास के पास शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन झपट ली। पीड़िता 64 वर्षीय अमिता गुप्ता रातू रोड की रहने वाली हैं। घटना सुबह करीब 6.35 बजे की है।जानकारी के अनुसार अमिता गुप्ता रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान डीसी आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और करमटोली की ओर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।इसके बाद वह चंपई सोरेन के आवास पर तैनात हाउस गार्ड के पास पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। हाउस गार्ड की सलाह पर उन्होंने लालपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
Source link