भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बुंदेलखंड के यात्रियों को राहत, चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर-हैदराबाद पहुंचना होगा...


Last Updated:

रीवा से हैदराबाद के लिए जाने वाली चर्रपल्ली एक्सप्रेस अब वाया सागर और बीना से होते हुए जाएगी यानी कि अब इस ट्रेन का ठहराव सागर जिले की दो प्रमुख स्टेशन सागर और बीना पर होगा जिसकी वजह से सागर शहर पूरे बुंदेलखंड के हजारों यात्रियों के लिए इसका फायदा मिलेगा

सागर की रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां लंबे समय से मध्य भारत के क्षेत्र को दक्षिण भारत से जोड़ने की जो मांग की जा रही थी. वह अब लगभग पूरी हो गई है यानी कि बुंदेलखंड की रेल कनेक्टिविटी अब नागपुर और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों से होने जा रही है. क्योंकि रीवा से हैदराबाद के लिए जाने वाली चर्रपल्ली एक्सप्रेस अब वाया सागर और बीना से होते हुए जाएगी यानी कि अब इस ट्रेन का ठहराव सागर जिले की दो प्रमुख स्टेशन सागर और बीना पर होगा जिसकी वजह से सागर शहर पूरे बुंदेलखंड के हजारों यात्रियों के लिए इसका फायदा मिलेगा यह ट्रेन नियमित रूप से चलाने की स्वीकृति मिली है.

पिछले 3 – 4 दशकों से बुंदेलखंड एरिया को नागपुर और हैदराबाद जैसे महानगरों से जोड़ने की मांग चल रही थी. क्षेत्रीय लोगों के द्वारा इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किए गए. जनप्रतिनिधियों के द्वारा संसद में इसकी आवाज उठाई गई जिम्मेदार अधिकारी मंत्रियों से मुलाकात हुई पत्राचार हुआ. लेकिन हर बार यह मांग ठंडी बस्ती में चली जाती थी बरसों से चली आ रही इस मांग पर इस बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा गंभीरता से लिया गया. और पिछले दिनों सागर सांसद ने इसको लेकर बैक टू बैक मुलाकातें की इस क्षेत्र की समस्याएं बताईं लोगों के पिछड़ेपन के बारे में और उन्हें किस तरह से दक्षिण भारत तक जाने में आसुविधाओं का सामना करना पड़ता है इन सब से परिचित करवाया.

सागर-बीना होते हुए नागपुर तक जाएगी चर्लपल्ली एक्सप्रेस
सागर और इसके आसपास के जिलों की लोगों को ध्यान में रखते हुए वर्षों से चली आ रही है. इस मांग को लेकर उन्होंने आखिरकार स्वीकृति दे दी रेल मंत्री के द्वारा सागर सांसद के लिए 4 जून को पत्र लिखकर इसके बारे में जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने लिखा है कि जन सुविधा के लिए आपकी संसदीय क्षेत्र सागर को हैदराबाद एवं अन्य शहरों से जोड़ने के लिए नई रेलगाड़ी का परिचालन किए जाने के संबंध में जानकर प्रसन्नता होगी. रीवा से हैदराबाद बाय सागर वेपीना नई रेलगाड़ी संख्या 20158/20157 रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है.

बुंदेलखंड की दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी
सागर और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग सबसे अधिक इलाज करने के लिए नागपुर और हैदराबाद जैसी शहरों में जाते हैं इसके अलावा यहां पर स्टूडेंट व्यापारी और आईटी सेक्टर के लोगों की भी खूब आवाजाही है अभी तक सागर से यात्री बसों या निजी वाहन के माध्यम से इन शहरों तक सफर करती है लेकिन रेल कनेक्टिविटी मिलने की वजह से इनकी पहुंच आसान हो जाएगी. किराया कम लगेगा सफर आरामदायक होता है. हालांकि यह ट्रेन कब से चालू की जाएगी इसका टाइम टेबल आना अभी बाकी है



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top