भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Safest Colony in Kodarma baijnath nagar jhumri tilaiya rapidly emerging residential hub


Last Updated:

Safest Colony in Kodarma: कोडरमा के झुमरी तिलैया में सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए है. महाराणा प्रताप चौक के पास, नेशनल हाईवे के बिल्कुल किनारे बसा बैजनाथ नगर आज के समय में झुमरी तिलैया का सबसे तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा आवासीय क्षेत्र बन चुका है. सुरक्षा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी, स्कूल और अस्पताल की नजदीकी इसे रहने के लिए बेस्ट बनाती है.

कोडरमा: यदि आप कोडरमा जिले में सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर कनेक्टिविटी वाले आवासीय क्षेत्र की तलाश कर रहे हैं. तो झुमरी तिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित बैजनाथ नगर तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यह इलाका शांत वातावरण, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और बेहतर आवागमन के कारण लगातार विकसित हो रहा है. बैजनाथ नगर में रहने वाले अनुराग कुमार ने विशेष बातचीत में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यहां आवासीय निर्माण की गति काफी बढ़ी है. कोडरमा के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इस इलाके में अपने घर बना रहे हैं या जमीन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं. उनका कहना है कि एक व्यवस्थित और सुविधाजनक जीवनशैली की तलाश करने वाले परिवारों के लिए यह क्षेत्र आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है.

एक से दो किलोमीटर के दायरे में सभी जरूरी सुविधाएं
उन्होंने बताया कि बैजनाथ नगर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लोकेशन मानी जाती है. यहां से बाजार, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप, अस्पताल और स्कूल जैसी आवश्यक सुविधाएं करीब एक से दो किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध हैं. इससे दैनिक जरूरतों के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है.

नेशनल हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी
उन्होंने बताया कि यह इलाका नेशनल हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण शहर के अन्य हिस्सों और बाहरी क्षेत्रों से आसानी से जुड़ा हुआ है. निजी वाहनों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध रहने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों को आवागमन में सुविधा मिलती है. उन्होंने बताया कि इलाके में नियमित पुलिस गश्त होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है. विशेष रूप से महिलाएं, छात्राएं और बुजुर्ग स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं.

तेजी से विकसित हो रहा आवासीय क्षेत्र
अनुराग ने बताया कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं, अच्छी कनेक्टिविटी और बढ़ती आवासीय परियोजनाओं के कारण बैजनाथ नगर का विकास लगातार हो रहा है. इसी वजह से नए परिवार यहां बसने में रुचि दिखा रहे हैं और यह इलाका झुमरी तिलैया के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top