![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित गौश बाबा गली, भंडारीडीह में एडवोकेट बबलू अंसारी के घर के पास पीसीसी सड़क पूरी तरह टूटकर उखड़ गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही गली में अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पीसीसी सड़क करीब पांच वर्ष पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क के जिस स्थान पर पीसीसी उखड़ी हुई है, वहीं एक पुलिया भी है। पुलिया के दोनों ओर नाली पर स्लैब नहीं है। इस कारण राहगीरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। रात के समय पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होती। अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
Source link