भास्कर न्यूज | गढ़वा राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस रविवार को कृषक प्रशिक्षण भवन, चामा में जिला कमेटी की ओर से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की 30 वर्षों की यात्रा संघर्ष, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रही है। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी ने संगठन की मजबूती और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं वरिष्ठ नेता वासुदेव निराला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, डंडा प्रखंड से नरेश राम, उपेंद्र ठाकुर, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष इमरान खान, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रसाद, अजीज अंसारी, कृष्णा राम, सेराज अंसारी, निसार अंसारी, हाफिज युसूफ राजा, सुनील चंद्रवंशी, हृदय यादव, राजकुमार यादव, तालीम अंसारी, जियाउल्लाह अंसारी, परवेज आलम, खालिद अंसारी, कलामुद्दीन आदि पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link