भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकली, 11 समितियों ने लिया हिस्सा




सिटी रिपोर्टर | बोकारो भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो की ओर से भव्य सामूहिक विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिले की 11 समितियों ने अपनी प्रतिमाओं के साथ भाग लिया। भगवान चित्रगुप्त की विदाई के दौरान कायस्थ समाज के लोगों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ बीएसएल के अधिशासी निदेशक अशोक कुमार दत्ता एवं मुख्य महाप्रबंधक नवीन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा प्रशासनिक भवन के सामने स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ हुई। इससे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा सेक्टर-1 होते हुए सेक्टर-4एफ स्थित सूर्य सरोवर पहुंची, जहां सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सभी 11 समितियां शामिल हुईं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top