भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘भगवान मुरुगन की जय हो’, तमिलनाडु में दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट...


होमताजा खबरदेश

‘भगवान मुरुगन की जय हो’, दीपम विवाद पर SC के फैसले का पीएम मोदी ने किया स्वागत

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

PM Modi On Deepam Row: पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर 3 बार ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा. कोर्ट ने 28 नवंबर को स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया. आदेश न मानने पर 15 अफसरों को अवमानना नोटिस मिला और सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंपी गई. तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने सीएम सी जोसेफ विजय का इस्तीफा मांगा है.

‘भगवान मुरुगन की जय हो’, दीपम विवाद पर SC के फैसले का पीएम मोदी ने किया स्वागतZoom

TN दीपम विवाद: पीएम मोदी ने लिखा ‘भगवान मुरुगन की जय हो’. (File Photo : ANI)

नई दिल्ली: तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (27 नवंबर) को इस फैसले का स्वागत किया. रात 10 बजकर 17 मिनट पर उनका एक्स पोस्ट आया. इसमें तमिल में 3 बार ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा था. अदालत ने 28 नवंबर को पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया है. शीर्ष अदालत ने 20 नवंबर के अंतरिम आदेश की खुलेआम और जानबूझकर अवहेलना पर राज्य प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई. चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और 5 ट्रस्टियों समेत 15 अफसरों को अवमानना नोटिस जारी किया गया है. कोर्ट ने मंदिर का ट्रस्टी बोर्ड सस्पेंड कर पूर्व हाईकोर्ट जजों को रिसीवर नियुक्त किया. पहाड़ी और मंदिर की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी गई. इस फैसले के बाद बीजेपी ने सीएम सी जोसेफ विजय का इस्तीफा मांगा है.

पीएम मोदी का X पर पोस्ट. (Photo : X/narendramodi)

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रशासन और सुरक्षा पर क्या बदलाव किए?

अदालत ने साफ चेतावनी दी कि न्यायिक आदेश न मानने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा. अवमानना नोटिस पाने वालों में हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अफसर, मदुरै के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर से जुड़े इस मामले में अब उच्चिपिल्लैयार मंडपम की लौ से स्तंभ पर अनुष्ठानिक दीप जलाना होगा. यह टकराव 24 नवंबर को बढ़ा था. महा कार्तिगई दीपम के दिन अदालती अनुमति के बावजूद सिर्फ परंपरागत मंडपम में ही दीप जलाया गया.

बीजेपी ने सीएम सी जोसेफ विजय से इस्तीफा क्यों मांगा?

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने इस आदेश को टीवीके सरकार के तानाशाही अहंकार पर बड़ा प्रहार बताया. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए विजय सरकार पर सीधा हमला बोला. नागेंद्रन ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था ठप पड़ने और राजनीतिक आकाओं के इशारे पर अफसरों के काम करने की अदालती टिप्पणी सरकार पर गंभीर आरोप है.

उन्होंने पूर्व जजों की नियुक्ति को सत्ताधारी दल के हिंदू विरोधी रवैये पर करारा जवाब कहा. नागेंद्रन ने कहा, ‘विजय के पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की कोई नैतिक योग्यता नहीं है’. उन्होंने सीएम से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top