भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भवन प्रमंडल के वायरल वीडियो को ले रिपोर्ट तलब




सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला नजारत कार्यालय व कैंप-2 स्थित भवन प्रमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों व वित्तीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। डीसी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार या किसी भी अनियमितता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने रोकड़ पंजी, आवंटन पंजी और कंटिनजैंट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। वित्तीय पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने एक जुलाई से जिला लेखा जांच समिति द्वारा नजारत कार्यालय की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया। डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि राशि का व्यय वित्तीय अनुशासन के तहत केवल उसी मद में होना चाहिए, जिसके लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो मामले पर सख्त एक्शन, एक हफ्ते में उपायुक्त ने मांगी रिपोर्ट भवन प्रमंडल कार्यालय से संबंधित एक वीडियो के वायरल होने के मामले को डीसी ने बेहद गंभीरता से लिया है। कार्यालय में 50 लाख रुपए तक की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया के दौरान, निर्धारित समय (दोपहर 1:00 बजे) के बाद संवेदकों द्वारा आपस में राशि का आदान-प्रदान किया जा रहा था, जहां एक आउटसोर्स कर्मी भी उपस्थित था। डीसी ने अपर समाहर्ता को सभी संबंधित पक्षों और संवेदकों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने तथा एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया है। डीसी ने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी, कर्मी या संवेदक दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा। मौके पर अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एनडीसी राज शर्मा, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top