भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाई दूज पर भाई की राशि के अनुसार बांधें कलावा, जानिए मेष...


देहरादून: दीवाली के दो दिन बाद 11 नवंबर को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाईदूज मनाया जाएगा. इस बार बहनें सिर्फ धागा नहीं, किस्मत बांधेंगी. ज्योतिष के अनुसार अगर बहन अपने भाई की राशि के अनुसार रंग-बिरंगे कलावे का चुनाव करती है, तो भाई के जीवन में समृद्धि, तरक्की और लंबी उम्र का वरदान दोगुना हो जाता है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि भैया दूज वाले दिन बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बंधाती हैं, उनके जीवन में खुशहाली के लिए मंगल कामना करती हैं, उन्हें तिलक करती है.

भाइयों की समृद्धि और सुरक्षा के लिए वह उनके हाथ में रक्षासूत्र बांधती है. अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग रंग के रक्षा सूत्र बांधने का विधान है . उन्होंने कहा अगर आपके भाई की मेष राशि है तो उन्हें लाल रंग का रक्षा सूत्र बांध दीजिए और लाल रंग से उन्हें रोली से तिलक करने के साथ ही उन्हें लाल रंग की मिठाइयां भेंट करें. यह उनके लिए शुभ होगा. वृषभ राशि वाले जातकों की बहनें उन्हें सिल्क का सफेद रंग का धागा बांधे, सफेद रंग की चंदन औरदही का तिलक लगाएं.मिथुन के लिए हरा धागा बांधे. अपने भाई की कुशलता के लिए गौमाता का विशेषकर ध्यान रखें, उसे हरा चारा खिलाएं. भाई के ऊपर जो संकट हैं वह दूर हो जाएगा अगर आप अपने भाई के वजन के बराबर पशुओं को आहार खिलाएंगे.

सिंह के लिए नारंगी तो कर्क राशि के लिए चांदी जैसा सफेद रंग

कर्क राशि के लिए चांदी जैसा या सफेद रंग का धागा, सिंह के लिए नारंगी रंग का सूत्र बांध दीजिए क्योंकि यह सूर्य को मजबूत रखेगा. इसके साथ ही आपको उन्हें केसरिया सिंदूर लगा सकते हैं. कन्या राशि वाले जातकों की बहनों को उन्हें आसमानी रंग का धागा बांधना चाहिए. उन्होंने कहा कि मिथुन की तरह ही कन्या राशि का स्वामी बुध है लेकिन इसे यहां नेपच्यून से रिप्रेजेंट किया जाता है. उन्होंने कहा कि तुला राशि पर नेपच्यून का अधिकार होता है. अगर आपके भाई की राशि तुला है तो इसलिए आपको सतरंगी धागों का रक्षासूत्र बांधना चाहिए.

वृश्चिक राशि के लिए काले रंग का चुनाव

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है लेकिन इसे प्लूटो का घर कहा जाता है. इसके लिए बहनों को काले रंग का चुनाव करना चाहिए. काला धागा बुरी नजर से बचने के लिए और रक्षा के लिए होता है. धनु के लिए पीले रंग,मकर के लिए नीला या काला रक्षासूत्र सबसे शुभ माना गया है.कुंभ राशि के लिए आसमानी, काला रंग या ग्रे रंग के धागे का रक्षासूत्र बांध सकते हैं. मीन के लिए पीला रक्षासूत्र शुभ माना जाता है.

रक्षा सूत्र बांधने की परम्परा की शुरुआत

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि यम द्वितीया यानी भाईदूज पर यमुना ने अपने भाई यमराज की लंबी उम्र के लिए तिलक और रक्षा सूत्र बांधा था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है. शास्त्रों में कहा गया है कि भाईदूज पर भाई की कुंडली की राशि देखकर अगर कलावे के रंग का चयन किया जाए, तो शनि, मंगल और राहु के दोष भी टल जाते हैं. इस साल 11 नवंबर को दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में बहनें अगर लाल, पीला, हरा, नीला जैसे राशि-अनुसार रंग का कलावा बांधेंगी, तो भाई के घर में लक्ष्मी स्थायी वास करेगी और बहन को यमुना जैसी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top