भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने कार्यक्रमों पर की चर्चा




भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी-झरिया रोड में रविवार को भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता दुलाल प्रमाणिक ने की, जबकि संचालन लाल मोहन रजवार ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने आगामी 8 जुलाई से इलेक्ट्रोस्टील वेदांता सियालजोरी में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा पार्टी सदस्यता अभियान एवं नवीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पशुपति महतो, अनिल महतो, दुलाल महतो, मनोज गोराई, नीलकमल महतो, अंबुज माझी, लखीराम महतो, भवेश रजवार, मंटू महतो, मनोज महतो, महेश्वर मरांडी, फूलचंद गोराई समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top