भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया




भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता व झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह और माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को बरवाटोली चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। वहीं झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि राहुल गांधी जैसे अपरिपक्व व्यक्ति का विपक्ष का नेता होना भारत जैसे विश्व के महान लोकतंत्रात्मक देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें कब क्या और कैसे बोलना है यह भी पता नहीं रहता। विपक्ष के नेता के रूप में अपनी गरिमा का उन्हें बिल्कुल ही ख्याल नहीं। उनकी हरकतें व बयान में हमेशा बचकाना अंदाज नजर आता है। वह हमेशा लोकसभा के अंदर कुछ और बाहर कुछ बोलकर विवादों के घेरे में बने रहना पसंद करते हैं और उनके पार्टी के लोग उन्हें झेलने के लिए सदेव मजबूर दिखाई देते हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, कलावती देवी, मंत्री मीना बाखला, नगर अध्यक्ष संगीता देवी, जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, कार्यालय मंत्री सुरेश बैठा, संजय बर्मन, सरोज कुमार, सुरेश लोहरा, लोहरदगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान सिंह, कुडू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी, सेन्हा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर साहू, भंडरा मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव, पूजा देवी, रेखा देवी, सुधा देवी, नवीन साहू, चंदन महतो, शंकर लोहरा, शंकर प्रजापति, सुभाष यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top