Last Updated:
Ranchi Rakhi Shopping: रांची में कई जगहों पर अभी से राखी बाजार सज गया है. त्योहार के पास आने पर मार्केट में होने वाली भड़भड़ से बचना चाहते हैं तो अभी जाकर शॉपिंग कर सकते हैं. यहां की अलग-अलग बाजारों में राखी का काफी बड़ा कलेक्शन है, जिसमें हर बजट के लिए कुछ न कुछ है. आप अपने भाई के लिए राखी कस्टमाइज भी करवा सकती हैं.
रांची में रक्षाबंधन के लिए अभी से बाजारों में खास राखी कलेक्शन उतारा गया है. इसमें खासतौर पर मेसी, रोनाल्डो और इंफिनिटी सिंबल काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा नजर बट्टू, गणपति बप्पा ये सब राखी भी काफी पसंद की जा रही हैं. इन सभी की कीमत लगभग 400 से ₹500 के बीच में है. आप अपने मन के मुताबिक इन्हें कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.
अप्पर बाजार के लेडीज शॉप की संचालक हर्षिता बताती हैं, हम लोगों ने खासतौर पर इस बार कस्टमाइज राखी बनवायी है. खासतौर पर आर्टिफिशियल गोल्ड चेन में राखी हैं. इनमें मेसी, रोनाल्डो, फुटबॉल, क्रिकेट, क्रिकेटर, पहाड़, खूबसूरत नजारे जैसी चीजों का सिंबल है. इसके अलावा नजर बट्टू और इंफिनिटी सिंबल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसमें आर्टिफिशियल डायमंड लगा हुआ है.
इसके अलावा हमारे पास आपको गणपति बप्पा, शिव भगवान का शिवलिंग और सारे देवी-देवताओं की छोटी-छोटी मैटेलिक राखी भी देखने को मिलेंगी. ये मेटल से बनी हुई हैं और दिखने में काफी खूबसूरत लगती हैं. राखी चैन में हैं तो त्योहार के बाद भी भाई इसे ब्रेसलेट की तरह सालभर अपने हाथों में पहन सकते हैं. ये दिखने में बहुत ही स्टाइलिश लगेंगे. सब की कीमत 300 से 500 रुपए की रेंज में है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी गली में आपको लाइन से दो-तीन और राखी के स्टोर मिल जाएंगे. एक और राखी शॉप के संचालक राहुल बताते हैं, यहां पर आपको काफी यूनिक कलेक्शन देखने को मिलेगा. खासतौर पर इस बार भैया-भाभी राखी में भी काफी यूनिक कलेक्शन आया है. जैसे पॉकेट राखी, लटकन राखी, झूमर राखी ये सब राखी काफी पसंद की जा रही हैं. छोटे बच्चों के लिए मोबाइल फोन, इंस्टाग्राम, टमाटर राखी, एबीसीडी राखी ये सब काफी हिट हैं.
इन सारी राखी की रेंज 100 से 200 रुपए के बीच है. इनमें आप अपने भाई का नाम भी लिखवा सकते हैं. अगर कोई खास मैसेज पूरे के पूरे ब्रेस्लेट में लिखवाना चाहें तो वह भी हो सकता है. कस्टमाइज करेंगे तो 500 से ₹600 तक एक राखी का चार्ज होगा, धागे के भी अलग-अलग यूनिक कलर मिल रहे हैं. ब्राउन से लेकर रेड, येलो, पर्पल, ग्रीन जैसा चाहेंगे वैसा मिलेगा.
इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के वेंडर मार्केट में. यहां भी आपको राखी की चार से पांच शॉप लाइन से देखने को मिलेंगी. यहां पर तो ₹5 से ही राखी कलेक्शन शुरू हो जाता है. फ्लावर राखी, रेशम राखी, मोती वर्क राखी, ये सब यहां मिल रही हैं. इनकी कीमत 5 से ₹10 के बीच में है, तो अगर आप बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं यहां पर आ सकते हैं.