भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा का कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में अभियान:पूर्व मंत्री अमर बाउरी...




कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता की। इसमें पूर्व मंत्री अमर बाउरी और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव मौजूद थीं। एसआईआर और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को भाजपा ने अराजकता बताया। पार्टी इस मुद्दे पर अभियान चला रही है। पत्रकारों से बात करते हुए अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों को आगे कर अपना हित साधने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से अलग है। उनके मुताबिक, लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस अराजकता फैलाने के लिए ऐसे तरीके अपना रही है। अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा लोगों को लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर मॉक पार्लियामेंट चलाने और मॉक ऑर्डर जारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता है कि वह सत्ता में नहीं आएगी। अमर बाउरी ने यह भी कहा कि आपातकाल और सिख दंगों पर गर्व करने वाली पार्टी को भारत की जनता पसंद नहीं करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top