रांची|सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा डोरंडा मंडल ने मेकॉन चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कड़ा रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब रक्षक पुलिस ही भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे की जा सकती है। पार्टी ने दोषियों को कड़ी सजा देने और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Source link