भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा नेता ने िकया का राज्य सरकार पर किया हमला




लोहरदगा|लोहरदगा, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पवन तिग्गा ने मंगलवार को लोहरदगा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। नगर के बस स्टैंड स्थित मैदान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की अधिकांश एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, जिसके कारण गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में मरीजों को कहीं खाट पर तो कहीं बांस-बल्ली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। कई मामलों में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को स्कूटी और अन्य निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। पवन तिग्गा ने कहा कि पिछले सप्ताह एक मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण स्कूटी से दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा। उन्होंने इसे जिले की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि मरीजों को समय पर एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही है, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने झारखंड सरकार से लोहरदगा जिले के लिए अविलंब नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही आरोप लगाया कि राज्य सरकार केवल योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर कर मरीजों के लिए बेहतर, सुरक्षित व समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top