भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भारत की बुलेट रफ्तार विकास को देख फटा चीन का सीना, अब...


होमताजा खबरदेश

भारत की बुलेट रफ्तार विकास को देख फटा चीन का सीना, अब बदनीयती पर उतरा: रिपोर्ट

Last Updated:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी और भारत की बढ़ती ताकत से उसे चुनौती महसूस हो रही है. अमेरिकी कांग्रेस के एक आयोग की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने मई 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी. भारतीय सैन्य अधिकारियों ने सैटेलाइट तस्वीरें और खुफिया जानकारी साझा किए जाने की आशंका भी जताई थी. रिपोर्ट में चीन पर भारत की आर्थिक निर्भरता का फायदा उठाने और सीमा पर सैन्य दबाव बढ़ाने का आरोप है. जानिए अमेरिकी रिपोर्ट में चीन की रणनीति को लेकर और क्या खुलासे किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

भारत की बुलेट रफ्तार विकास को देख फटा चीन का सीना, अब बदनीयती पर उतरा: रिपोर्टZoom

अमेरिकी आयोग की 2026 रिपोर्ट में दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी. (फाइल फोटो)

भारत और चीन के रिश्तों में तनाव की वजह सिर्फ सीमा विवाद नहीं है. अब अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन भारत की बढ़ती ताकत को अपने लिए रणनीतिक चुनौती मानता है. यही वजह है कि वह भारत की तरक्की को रोकने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी. उसने सीधे युद्ध में उतरे बिना पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी सहायता दी. इतना ही नहीं चीन ने अपने सैन्य दबाव और आर्थिक ताकत का इस्तेमाल करके भारत की राह मुश्किल करने की कोशिश की. अमेरिकी आयोग की इस रिपोर्ट में भारत के खिलाफ चीन की रणनीति के कई पहलुओं का जिक्र किया गया है.

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब भारत और चीन अक्टूबर 2024 के सीमा समझौते के बाद रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अमेरिकी आयोग का आकलन है कि इसके बावजूद चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास अपनी सैन्य तैयारियां बढ़ाना जारी रखा है. अरुणाचल प्रदेश पर उसके दावे और हिंद महासागर में बढ़ती नौसैनिक मौजूदगी भी भारत की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं. रिपोर्ट में चीन पर भारतीय उद्योगों की निर्भरता का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया गया है. इसमें मशीनरी से लेकर दुर्लभ खनिज और औद्योगिक तकनीक तक की आपूर्ति को चीन के दबाव के साधन के रूप में देखा गया है.

अमेरिका के यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन ने 18 नवंबर को कांग्रेस को अपनी 2026 की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी. इसमें मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने इस दौरान पाकिस्तान को सैन्य सहायता देकर यह दिखाया कि वह खुद सीधे लड़ाई में शामिल हुए बिना भी इस्लामाबाद की क्षमता बढ़ा सकता है.

रिपोर्ट में चीनी सरकारी प्रसारक CCTV पर मई 2026 में प्रसारित एक इंटरव्यू का हवाला दिया गया है. इसमें चीन की एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के इंजीनियर झांग हेंग ने कथित तौर पर पुष्टि की थी कि चीनी कर्मियों ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान में मौके पर तकनीकी सहायता दी थी. इसके अलावा भारतीय सैन्य अधिकारियों के उन आरोपों का भी जिक्र है जिनमें पाकिस्तान को चीन की ओर से सैटेलाइट तस्वीरें या खुफिया जानकारी मिलने की आशंका जताई गई थी. हालांकि चीन ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

चीन और पाकिस्तान के बीच लगातार मजबूत होते सैन्य रिश्ते भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं. मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान भी यह चिंता सामने आई थी. अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने सीधे युद्ध में शामिल हुए बिना पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी. भारतीय सैन्य अधिकारियों ने यह आशंका भी जताई थी कि पाकिस्तान को चीन से सैटेलाइट तस्वीरें या खुफिया जानकारी मिली हो सकती है. इस तरह संकट के समय चीन पाकिस्तान की सैन्य क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है और खुद सीधे संघर्ष से बाहर रह सकता है. भारत के लिए चुनौती सिर्फ पाकिस्तान से निपटने की नहीं है. उसे यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी बड़े सैन्य तनाव की स्थिति में चीन की संभावित भूमिका क्या हो सकती है. दोनों देशों के बीच बढ़ता तालमेल भारत के लिए दो मोर्चों पर सुरक्षा की चुनौती को और गंभीर बनाता है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top