भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान का खतरा:झारखंड में किसान...




चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से कोडरमा समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से झारखंड के विभिन्न जिलों के कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं और तापमान गिरा है। मौसम बदलने से किसानों को खेतों में पककर तैयार धान की फसल की चिंता है। कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखे धान पर भी बारिश का खतरा है। जिले के ज्यादातर किसान धान काट चुके हैं, जबकि कई जगह फसल अब भी खेतों में हैं। धान भीगकर खराब हो सकता है कुछ किसानों ने धान की झड़ाई के बाद उसे खुले आसमान के नीचे रखा है। तेज बारिश हुई तो धान भीगकर खराब हो सकता है और किसानों को नुकसान हो सकता है। किसान फसल को सुरक्षित रखने में जुटे हैं। मौसम बदलने के बाद शुक्रवार से किसानों ने धान की कटाई और ढुलाई तेज कर दी। वे खेतों से धान काटकर ट्रैक्टर और पिकअप से खलिहान तक ले जा रहे हैं। खलिहान में रखी फसल को बारिश से बचाने के लिए किसान उसे प्लास्टिक की तिरपाल से ढक रहे हैं। धान की कटाई पूरी कर चुके किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने पूरे साल मेहनत की है। इस समय बारिश हुई तो उपज की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों ने मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है, ताकि धान की कटाई और मड़ाई समय पर पूरी हो सके। क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार रॉय ने कहा कि मौसम के बदले मिजाज और हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इससे सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान है। खेतों में पक चुके और खलिहान तक आ चुके धान के खराब होनी की प्रबल संभावना है। उन्होंने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि खेतों में तैयार धान को वे जल्द से जल्द खलिहान तक ले आएं और प्लास्टिक के तिरपाल से ढक दें ताकि नुकसान को बचाया जा सके। वहीं उन्होंने इस बारिश से सब्जियों में थोड़ा बहुत नुकसान होने की बात कही है। हालांकि बारिश आगे भी होती है तो सब्जियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा नमी होने से सब्जियों में सड़न का खतरा हो सकता है। उन्होंने सब्जी लगाने वाले किसानों से अपील की है कि खेतों में लगी सब्जियों को बचाने हेतु वहां पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था कर लें। सरसों, गेहूं, चना और आलू के लिए फायदेमंद साबित होगा यह बारिश कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय रॉय की मानें तो यह बारिश एक ओर जहां धान की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है, वहीं इस बारिश से सरसों, गेहूं, चना और आलू को काफी फायदा होगा। उनके मुताबिक इन फसलों के लिए एक पटवन किसानों को और करनी थी। फिलहाल हो रही इस बारिश ने इनकी खेती करने वाले किसानों के एक पटवन को बचा दिया। साथ ही इस बारिश से सरसों सहित चने, आलू और गेहूं की अच्छी उपज होने की भी उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top