भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा




भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। केजी वन से कक्षा दो तक के नन्हे मुन्हे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल सोसायटी कमेटी के उपाध्यक्ष इमैनुएल तिवारी, निदेशक सुरेश गायकवाड़ और प्राचार्य फिलिप्स ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग वेशभूषा में मंच पर उतरे और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कोई इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के रूप में नजर आया, तो कोई भगवान शिव, श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक छवि में दिखा। इसके अलावा परी और समाचार पत्र जैसे अलग-अलग पात्रों को भी बच्चों ने बखूबी जीवंत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सगाई मैरी राज ने किया। इस अवसर पर निदेशक सुरेश गायकवाड़ ने नन्हे प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। शैक्षणिक समन्वयक कुमार अनिश ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका खुशबू कुमारी, रेमंड मिंज और योगिता कुमारी ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में कैरोलीन मिश्रा, आशा और गौतम पाल समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा। आयोजन से बच्चों को मंच मिला। जिससे उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता निखरने में मदद मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top