भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भारत के निवेश से US में पैदा हो रहीं नौकरियां, डोनाल्ड ट्रंप...


Last Updated:

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेर‍िका में भारतीय कंप‍न‍ियों के न‍िवेश को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है. उन्‍होंने कहा क‍ि भारतीय कंपनियां यूएस में 20.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश करेंगी. डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से नौकरियां और सप्लाई चेन मजबूत हो रही हैं.

भारत के निवेश से US में पैदा हो रहीं नौकरियां, डोनाल्ड ट्रंप हैं वजह!Zoom

भारतीय कंपन‍ियों के न‍िवेश से अमेर‍िका में बढ़ रहीं नौकर‍ियां. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

Sergio Gor on Indian Investment in US: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका में भारतीय निवेश को लेकर बड़ी जानकारी दी है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यूएस में भारत से करीब 20.5 बिलियन डॉलर निवेश की योजना है. भारतीय रुपयों में देखें तो करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश भारतीय कंपन‍ियां अमेर‍िका में कर रही हैं.

सर्जियो गोर का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश वापस आ रहा है. खासतौर पर यह निवेश भारतीय कंपनियों की ओर से किया जा रहा है और इससे बड़ी संख्या में देश नौकरियां पैदा हो रही हैं.

गोर ने कहा, ‘भारतीय कंपनियां टेक, मैन्युफैक्चरिंग और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई सेक्टर में $20.5 बिलियन से अधिक निवेश की योजना बना रही हैं. आज ही 12 भारतीय कंपनियों ने $1.1 बिलियन के निवेश की घोषणा की है.’

उन्होंने कहा कि भारत के साथ इन साझेदारियों से अमेरिका में वास्तविक नौकरियां पैदा हो रही हैं. इतना ही नहीं सप्लाई चेन पहले से ज्यादा मजबूत बन रही है. दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र जब साथ मिलकर काम करते हैं, तो सभी को फायदा होता है.

बता दें कि SelectUSA Summit में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी को अब तक का सबसे बड़ा बताया जा रहा है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अधिकारी विलियम किमिट ने भी इसे ‘एक ही प्रतिनिधिमंडल से अब तक की सबसे बड़ी घोषणाएं’ करार दिया था. वहीं अब सर्जियो गोर का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश वापस आ रहा है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top