भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मंईयां सम्मान योजना…:रांची के लाभुकों को एक साथ 3 महीने का भुगतान




रांची जिले की 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि एक साथ लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी है। आधार आधारित डीबीटी के जरिए प्रत्येक लाभुक को 7,500 रुपए का भुगतान किया गया। इस मद में कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपए हस्तांतरित किए गए हैं। बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान लंबित है, वहां भी सभी पात्र लाभुकों के खातों में जल्द राशि हस्तांतरित की जाए। क्षेत्रवार भुगतान की स्थिति



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top